बरेली के फरीदपुर में शहीद हुए दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग को समर्थन देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शाहपुरा कोठी चौराहे पर कैंडल जलाकर सामूहिक श्रद्धांजलि दी। परिषद ने मांग की कि मनोज मिश्र के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
साथ ही परिवार के दो सदस्यों को नौकरी दी जाए। कार्यक्रम में विहिप के विभाग मंत्री संजय मिश्रा, अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद के शिवम अवस्थी, धर्मेंद्र अग्रवाल, शिवांश तिवारी, कपिल, अभिनव दीप रुहेला, सर्वेश, हर्षित, सूरज, प्रभात, सौरभ गौड़ और विमलेश आदि मौजूद रहे।