फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अभ्यर्थियों को खाने पड़े धक्के, बसों का करना पड़ा इंतजार

Tue, 09 Jun 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर बस में चढ़ते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने में अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज बसों की संख्या कम पड़ने से अभ्यर्थियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जबकि ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने 55 से अधिक अतिरिक्त बसें लगाकर अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया।
सबसे अधिक परेशानी महिला अभ्यर्थियों को हुई। भीड़ के कारण उन्हें ट्रेनों में चढ़ने तक के लिए संघर्ष करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों को भीड़ की वजह से ट्रेन छोड़नी भी पड़ी। ट्रेनों में सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक भीड़ रही और कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करते रहे, लेकिन भीड़ का दबाव अधिक होने से यात्रियों को पूरी राहत नहीं मिल सकी।
लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिक भीड़ रही। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर सभी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक भेजा गया। वह स्वयं बस स्टेशन परिसर में मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करती रहीं। गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

रोडवेज बस स्टेशन पर बस में चढ़ते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें