फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर ट्रेनों का निरस्तीकरण दस तक बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे ने हेरिटेज मीटरगेज के मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाकर अब दस नवंबर कर दिया है। इससे इस रेलमार्ग के यात्रियों की परेशानियां अभी बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन

बनवसा बैराज से छोड़े गए पानी और भारी बारिश से मैलानी-नानपारा रेलखंड के भीरा खेरी और पलिया कलां स्टेशनों के बीच रेलपथ के किनारे जलभराव होने और रेलपथ के नीचे से पानी का रिसाव होने की वजह से इस रेलमार्ग पर 30 जून से रेलाें का आवागमन बंद चल रहा है।
तब से बराबर निरस्तीकरण बढ़ाया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, रेलपथ अभी ट्रेन संचालन के लिए फिट नहीं है। प्रभावित स्थान पर रेलपथ के रखरखाव और बहाली का काम किया जा रहा है। इस कारण मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाकर अब दस नवंबर तक कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन




टूरिस्ट पैसेंजर सहित छह ट्रेनें रहेंगीं निरस्त
निरस्तीकरण के चलते ट्रेन नंबर 52261, 52263 नानपारा-मैलानी, ट्रेन नंबर 52262, 52264 मैलानी-नानपारा पैसेंजर ट्रेन नंबर 52259 बिछिया-मैलानी और ट्रेन नंबर 52260 बिछिया-मैलानी द्विसाप्ताहिक एसी टूरिस्ट पैसेंजर एक, दो, आठ और नौ नवंबर को चार फेरों के लिए निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें