फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रायबोझा-नानपारा के बीच ट्रेनों का निरस्तीकरण अब 29 दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने रायबोझा से नानपारा के बीच ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाकर अब 29 दिसंबर तक कर दिया है। लिहाजा अब भी ट्रेनें मैलानी से नानपारा के बजाय रायबोझा तक ही जाएंगीं।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने मीटरगेज के मैलानी-नानपारा खंड के नानपारा यार्ड में लेवल क्रॉसिंग संख्या 65 पर सीमित ऊंचाई का भूमिगत मार्ग (एलएचएस) निर्माण कार्य के लिए इंजीनियरिंग ब्लॉक के कारण रायबोझा और नानपारा स्टेशनों के बीच 24 अक्तूबर को 60 दिनों का ब्लॉक लिया था। इसकी अवधि पूरी होने पर भी काम पूरा न हो पाने की वजह से अब ब्लॉक पुन: 29 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
इस कारण मैलानी-नानपारा के बीच संचालित होने वाली ट्रेनें नंबर 05356 मैलानी-नानपारा, 05362 मैलानी-नानपारा, 05355 नानपारा-मैलानी और 05361 नानपारा-मैलानी का संचालन 29 दिसंबर तक मैलानी से रायबोझा स्टेशनाें के बीच ही होगा।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें