फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा के बीच ट्रेनों का निरस्तीकरण 15 तक बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेल प्रशासन ने मैलानी-नानपारा रेलखंड पर ट्रेन संचालन का निरस्तीकरण बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया है। इस कारण इस खंड के यात्रियों की परेशानियां अभी बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन

मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच किमी संख्या 239/1 से 238/8 तक जून में हुई बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी से रेल पथ के किनारे जलभराव होने के साथ ही पानी से रेलपथ के नीचे रिसाव होने लगा था। इस कारण 30 जून से मैलानी-नानपारा के बीच ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है। पिछली बार रेलवे ने 30 सितंबर तक निरस्तीकरण बढ़ाया था।
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर की ओर से जारी पत्र के मुताबिक रेलपथ की बहाली का काम पूरा न होने की वजह से अभी ट्रैक रेल संचालन के लिए फिट नहीं हुआ है। इस कारण ट्रेन संचालन का निरस्तीकरण 15 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके चलते ट्रेन नंबर 52261/52262, 52263/52264 मैलानी-नानपारा-मैलानी और द्विसाप्ताहिक टूरिस्ट पैसेंजर ट्रेन नंबर 52259/52260 निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन



गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची
मैलानी। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस सोमवार को साढ़े पांच घंटे देरी से मैलानी पहुंची। इस कारण इस ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का यहां पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:25 बजे है। ट्रेन निर्धारित समय के बजाए शाम 16:52 बजे मैलानी पहुंची। पता चला है कि गोरखपुर से ही यह ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे लेट रवाना हुई थी। यहां पहुंचते-पहुंचते साढ़े पांच घंटे लेट हो गई। वापसी में यही ट्रेन पीलीभीत से 15010 बनकर शाम 16:05 बजे वापस गोरखपुर के लिए रवाना होती है। लिहाजा ट्रेन नंबर 15009 के लेट होने की वजह से ट्रेन नंबर 15010 भी पीलीभीत से विलंब से रवाना हुई। इस कारण ट्रेन नंबर 15010 से सीतापुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें