फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिंचाई के सीजन में सूखी पड़ीं नहरें, डेढ़ महीने से पानी का इंतजार कर रहे किसान

Tue, 17 Nov 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निघासन इलाके से निकली सुहेली नहर में सिंचाई लायक पानी नहीं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खेतों में फसलों को पानी की जरूरत है, लेकिन जिले की नहरें सूखी पड़ी हैं। कहीं डेढ़ महीने से पानी नहीं आया तो कहीं नहरों की सफाई के नाम पर सप्लाई बंद है। सिंचाई के सीजन में नहरों में पानी न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में किसान निजी संसाधनों के सहारे खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जनपद में छोटी-बड़ी करीब 75 नहरें हैं। इनकी कुल लंबाई 750 से 800 किलोमीटर अनुमानित है। जनपद में 1165 ग्राम पंचायतें और 1798 राजस्व गांव है। इसमें 25 प्रतिशत से अधिक किसान नहरों के पानी से फसलों की सिंचाई करते हैं। रबी सीजन में फसलों की बोआई चल रही है। इसके लिए सिंचाई की जरूरत है, लेकिन नहरे सूखी पड़ी हैं।
कुछ नहरों में थोड़ा-बहुत पानी है, लेकिन सिंचाई के काम नहीं आ रहा। निघासन इलाके से होकर गुजरने वाली सुहेली नहर भी इन दिनों सूखी पड़ी है। इस नहर से जोखीपुरवा, बौधिया, ओरीपुरवा, दुबहा, चूराटांडा, चकपुरवा, घनश्यामपुरवा, पसियनपुरवा, ढखेरवा खालसा, दरेरी, कोलापुरवा, हरीपुरवा, पठानन पुरवा और रकेहटी समेत दर्जनों गांवों के हजारों किसान नहर के पानी से सिंचाई पर निर्भर है। नहर में पानी न होने से इन गांवों के किसानों को सिंचाई की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीरा क्षेत्र की नहरों में पिछले डेढ़ महीने से पानी नहीं आया है। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिजुआ क्षेत्र के बस्तौली रजबहा में भी पानी नहीं पहुंच रहा है। यहां मशीनों से नहर की सफाई का काम कराया जा रहा है। उधर, उचौलिया क्षेत्र से होकर गुजरने वाली शारदा नहर की हरदोई शाखा और लखनऊ शाखा में भी लंबे समय से पानी नहीं है। इससे गन्ने की सिंचाई और गेहूं की बोआई प्रभावित होने की आशंका से किसान परेशान हैं।
किसानों ने बताया कि नहरों में पानी होने से सिंचाई आसानी से हो जाती है, लेकिन पानी न होने से उन्हें निजी संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे खेती की लागत और समय दोनों बढ़ रहे हैं। नहर विभाग के जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सिल्ट सफाई, पुलों की मरम्मत आदि कार्य चल रहा है। 15 दिसंबर तक पानी छोड़ने की उम्मीद है।
-
फोटो- 28
नहर में समय पर पानी न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई के लिए किराये पर इंजन लगवाना पड़ा। इससे सामान्य से दोगुना खर्च हो जाता है। खेती करना महंगा पड़ रहा है।
-सुबोध कुमार, भवानीपुर

फोटो-29
नहर में पानी न आने से गेहूं बोआई में देरी हो रही है। जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो उन्हें भी किराये के इंजन से सिंचाई करानी पड़ेगी। इससे अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अधिकारियों से जल्द नहर में पानी छुड़वाने की मांग की है।
-कौशल राज, भीरा

वर्जन
नहरों में अगले माह पानी छोड़ा जाएगा। इन दिनों से सिल्ट सफाई, मरम्मत आदि कार्यों के लिए नहरों का क्लोजर चल रहा है।
-राम बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता, नहर विभाग

निघासन इलाके से निकली सुहेली नहर में सिंचाई लायक पानी नहीं। संवाद

निघासन इलाके से निकली सुहेली नहर में सिंचाई लायक पानी नहीं। संवाद

निघासन इलाके से निकली सुहेली नहर में सिंचाई लायक पानी नहीं। संवाद

निघासन इलाके से निकली सुहेली नहर में सिंचाई लायक पानी नहीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें