निघासन। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को निघासन, सिंगाही और पढ़ुआ थाना पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दो अन्य लोगों का चालान किया है। सिंगाही पुलिस ने नौरंगाबाद निवासी लल्लू (42) को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह आबकारी अधिनियम के जारी वारंट में वांछित था। वहीं पढ़ुआ पुलिस ने रमुआपुर निवासी गुलशन (25) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इधर, निघासन पुलिस ने खैरहनी निवासी श्रवण कुमार और उसके पुत्र बल्लू उर्फ बुलोक को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा प्रीतमपुरवा निवासी दिव्यांशु (25) और अक्षय कुमार (23) का शांतिभंग में चालान किया गया। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि निघासन पुलिस ने चार, जबकि सिंगाही और पढ़ुआ पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। सभी वारंटियों को न्यायालय भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद