फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संचारी रोगों से बचाव की मुहिम को मिले 15 दिन और

Fri, 30 Oct 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संचारी रोगों से बचाव की मुहिम अब 15 दिन और चलेगी। शासन ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की अवधि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। पहले यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलना था। अवधि बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को खत्म करने, टीकाकरण और घर-घर मरीजों की पहचान पर जोर दिया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव की जिम्मेदारी सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की नहीं है। नगर निकाय, पंचायती राज, ग्राम विकास, शिक्षा और बाल विकास समेत सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। जलभराव वाले स्थानों पर विशेष कार्रवाई की जाए।

दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगी। वे बुखार सहित संचारी रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी और उन्हें समय से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करेंगी।
विज्ञापन

सीडीओ योगानंद पांडेय ने ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जलभराव समाप्त करने और जनजागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि छूटे लाभार्थियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के विशेष अभियान में खीरी प्रदेश में 12वें और मंडल में दूसरे स्थान पर है। डीएम ने टीकाकरण की प्रगति और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। वहीं, पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर में खीरी टॉप-10 में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें