फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अहलूवालिया का लखीमपुर में स्वागत

Thu, 19 Nov 2015 07:35 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी हाल में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए बलवंत सिंह अहलूवालिया का लखीमपुर में जोरदार स्वागत किया गया। अहलूवालिया शाहजहांपुर के पुवायां में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

जिला सिक्ख सभा और इंटर कॉलेजों की प्रबंध कमेटी की ओर से गुरुनानक इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान अहलूवालिया ने कहा कि वे हर चुनौती पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा की मौजूदगी में गुरुनानक डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य राधा मिश्रा, गुरुनानक कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी तिवारी ने अहलूवालिया को बुके भेंट किए।
वहीं जिला सिख सभा के अध्यक्ष सेवक सिंह अजमानी, इंटर कॉलेज प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरवन सिंह, गुरुनानक महाविद्यालय के प्रबंधक अमरजीत सिंह अजमानी, इंटर कॉलेज के इसविंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह राना, त्रिलोक सिंह लिलौटी, जसवीर सिंह आदि ने कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें