फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

Thu, 19 Nov 2015 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हादसों में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा हैै। बुधवार की रात को शहर में राजापुर रोड पर आवास विकास कॉलोनी के पास एक कार अनियंत्रित होकर राजापुर कोठी की बाउंड्री से टकरा गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निघासन में बृहस्पतिवार की शाम को पिकअप और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। वहीं बुधवार को फरधान थाना क्षेत्र में डीसीएम की टक्कर से घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे राजापुर कोठी के पास शहर की ओर आ रही वैगनआर कार अनियंत्रित होकर बाउंड्री से टकरा गई, जिसमें चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजापुर चौकी पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने 28 वर्षीय अमित जायसवाल निवासी संकटा देवी कालोनी बैंड मार्केट को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार सवार नवीन त्यागी और राजवीर सिंह निवासी आवास विकास कालोनी को गंभीर चोटें आई, जिससे दोनों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

हादसे के कारणों पर अभी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि दोनों घायल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। निघासन संवाददाता के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम को दुबहा बाजार से वापस लौट रहे जोखीपुरवा निवासी 55 वर्षीय प्रेम की साइकिल को भट्ठे के पास पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रेम के साथ ही दूसरी साइकिल से उसका पुत्र ध्रुव भी था। उसने मदद के लिए शोर मचाया, तब तक पिकअप समेत चालक फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है।
इलाज के दौरान छात्र की मौत
फरधान। थाना क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर रनछोरपुर के पास बुधवार की सुबह डीसीएम की टक्कर से घायल हुए छात्र 12 वर्षीय शेरसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि दूसरे छात्र मंगल सिंह का इलाज चल रहा है। रतसिया निवासी अमर सिंह का शेरसिंह एकलौता पुत्र था, जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक छात्र कैमहरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा चार का छात्र था, जिसे हादसे के बाद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान रात को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें