फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कैबिनेट मंत्री ने छोटी काशी में किए भोलेनाथ के दर्शन

Thu, 28 May 2026 10:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कैबिनेट मंत्री और विधायक। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मी नारायण चौधरी ने छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। अलग-अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने पौराणिक शिव मंदिर में विधायक अमन गिरि के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।नगर पालिकाध्यक्ष ने आग्रह करते हुए कहा कि सावन माह के दौरान करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए थे। भगवान शिव की महिमा को देखते हुए सावन मेला को राजकीय मेला घोषित कराने में सहयोग करें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, सुरजन लाल, विजय माहेश्वरी, विनोद वर्मा, सुधीर अवस्थी, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, धर्मेंद्र गिरि मोंटी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




बकाया गन्ना भुगतान समस्या का जवाब देने से बचते नजर आए कैबिनेट मंत्री

गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद के सभागार में कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि किसानों के हित में योगी को याद किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने 42 लाख क्विंटल गेहूं और 63 लाख क्विंटल धान की खरीद की है। क्षेत्रीय किसानों की बकाया गन्ना भुगतान की समस्या पर सवाल करने पर कैबिनेट मंत्री तल्ख हो गए और बोले कि प्रदेश की चीनी मिलों का 92 प्रतिशत गन्ना भुगतान हो चुका है, जो आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ। सितंबर तक निश्चित रूप से संपूर्ण बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें