विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में युवा। स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। नेहरू युवा मंडल कोटखेरवा की ओर से विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर बृहस्पतिवार को गुरु शिक्षण संस्थान बेहजम में गोष्ठी आयोजित की गई।
जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवा सिंह ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर को केवल क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि समाज सुधारक भी थे। जाति भेद के विरोधी थे। छुआछूत खत्म करने के पक्षधर थे।
अनुज वर्मा ने कहा वीर सावरकर एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा देश की स्वतंत्रता और सामाजिक सुधार के लिए समर्पित किया। युवा मंडल के अध्यक्ष शुभम शुक्ला ने कहा उनका जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान आदित्य मिश्रा, आशीष दीक्षित, वसीम, दिव्यांश सिंह, शिवा मिश्रा, अंजली सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद