फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों ने हथेली पर जान रखकर की सर्जिकल स्ट्राइक

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की बूथ कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी जानकारी
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
विधानसभा 139 का भाजपा बूथस्तरीय सम्मेलन कराया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कार्यशाला के माध्यम से बूथ प्रमुखों को जानकारी और दिशा निर्देश दिए हैं। 
लखीमपुर रोड स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में बूथ सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेपीएस राठौर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सम्मेलन में हुई बूथ प्रमुखों की कार्यशाला में मुख्य अतिथि ने प्रत्येक बूथ पर कार्य करने, 18 साल पूरे कर चुके नव मतदाताओं फार्म नंबर छह भरवाने, आनलाइन मतदाताओं की संख्या बढ़वाने की जानकारी दी। बताया कि विधानसभा 139 को चार मंडलों नगर, गोला देहात, बिजुआ और कुंभी में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से भारत की आन, मान, शान की रक्षा की है, जिसकी विदेशों में भी सराहना की गई। विपक्षी सैनिकों की शहादत पर भी गलत बयान कर रहे हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है। जनता अब बदलाव चाहती है, ऐसे में बूथ प्रमुखों की विशेष जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच जाकर पार्टी के प्रति विश्वास जगाएं। 
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज बहादुर ने पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में नगर मंडल से दीपेंद्र गुप्ता, गोला देहात से रामस्वरूप वर्मा, कुंभी से हरद्वारीलाल, बिजुआ से हरिहर सिंह मंडल प्रमुखों के साथ 356 बूथ प्रमुख शामिल हुए, जिन्हें मुख्य अतिथि ने बूथ किट उपलब्ध कराई। संचालन ठाकुरप्रसाद गंगवार ने किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, पूर्व विधायक अरविंद गिरि, मनोज वर्मा, कुलभूषण सिंह, अरविंद गुप्ता, रामकुमार वर्मा,  ओमप्रकाश वर्मा, मनोज वर्मा, डॉ. प्रीती, घनश्याम वर्मा, ईश्वरदीन वर्मा, सुधा वर्मा, मुन्नालाल अवस्थी, इंद्रजीत यादव, अभिषेक बाजपेयी, सुरेंद्र मिश्र, अमित मिश्र, केके शुक्ल, अनुराग मिश्र, अनुराग गुप्ता, हर्षल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
गोला गोकर्णनाथ। भाजपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में आए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के नगरागमन पर भाजपा नेताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया है। मोहल्ला तीर्थ स्थित पूर्व विधायक/भाजपा नेता अरविंद गिरि के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर विधायक रोमी साहनी, विजय शुक्ल रिंकू, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, सुरजनलाल, पिंटू बाजपेयी, जवाहर वर्मा, दिलीप यादव, अजय गिरि, कुमार शुभम वर्मा, रंजीत सिंह, डॉ. हरमोहन सिंह खुराना आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें