फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पलिया नगरपालिका अध्यक्ष पद का उपचुनाव संपन्न, 49 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

Tue, 17 Dec 2024 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पलिया नगरपालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। नगरपालिका क्षेत्र के 49 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलिया नगरपालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती तीन घंटे में मतदाता कम ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन उसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। दोपहर तीन बजे तक 41.16 प्रतिशत मतदान हुआ। देर शाम तक प्रशासन ने 49.87 प्रतिशत मतदान होने की बात कही है।

विज्ञापन


उपचुनाव के लिए 12 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 42 बूथों पर 39043 मतदाताओं को मतदान करना था। ऐसे में सुबह आठ से नौ बजे तक मात्र 3.44 प्रतिशत ही मतदाता बूथों पर मतदान करने पहुंचे। सुबह 11 बजे तक 19.77 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। 11 बजे के बाद मतदान में तेजी देखने को मिली और एक बजे तक मतदान प्रतिशत 32.07 प्रतिशत तक पहुंच गया।

दोपहर तीन बजे तक 41.16 प्रतिशत मतदान हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर करीब 49.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसकी पुष्टि भी अधिकारियों ने की है। चुनाव को संपन्न कराने के लिए पलिया से लेकर जिले तक के अधिकारियों की टीम मौजूद रही और सभी मतदान केंद्रों पर जाकर अधिकारियों ने जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स केंद्रों पर तैनात रहा। 

विज्ञापन

पोलिंग बूथ पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्गों और युवाओं में दिखा उत्साह
मतदान के लिए बुजुर्गों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मोहल्ला ढाकिन के 79 वर्षीय बदलूराम वॉकर के जरिए मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मतदान सभी को करना चाहिए और अपने मन के जनप्रतिनिधि को चुनकर जनता की सेवा में तैयार करना चाहिए। इसके अलावा युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया।

डीएम ने मतदान केंद्रों का जायजा लेकर दिए दिशा-निर्देश
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी गणेश प्रसाद साहा, एडीएम संजय सिंह, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, आरओ वीएन उपाध्याय, एआरओ विमल कुमार श्रीवास्तव, बृजराज सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव, जोनल मजिस्ट्रेट यूके सिंह व अन्य अधिकारियों की टीम के साथ जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथों का जायजा लिया।

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रहे टैंकर से टकराई बाइक, तीन की मौत

यहां उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को बेहतर ढंग से मतदान कराने के निर्देश दिए। रामलीला बालिका इंटर कॉलेज में भी अधिकारी पहुंचे और बूथों में जाकर मतदान के बारे में पीठासीन अधिकारियों से जानकारियां लीं। मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

ड्रोन के जरिए रखी गई नजर
चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा इस बार ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया। ड्रोन के जरिए पूरे मतदान केंद्रों के आसपास प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से नजर रखने का कार्य किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद भी बड़ी तादाद में पुलिस बल केंद्रों के बाहर तैनात रहा और मतपेटियों को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में ले जाने के लिए अलर्ट दिखाई दिया।

रामलीला मतदान केंद्र के बाहर कुछ दूरी पर हुआ हंगामा
श्री रामलीला बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के कुछ दूरी पर पांडेय बाबा गली के पास एक पालिका सदस्य पर सत्तापक्ष के लिए फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों ने हंगामा किया। महिला प्रत्याशी के अलावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नाम लेकर पालिका सदस्य पर सत्तापक्ष में फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से भीड़ को हटाया।
विज्ञापन

शाम छह बजे बाद खोला गया नेपाल बॉर्डर
पलिया नगरपालिका का उपचुनाव होने के चलते सोमवार की शाम छह बजे भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर को सील कर दिया गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद बॉर्डर को खोला गयाहै। बॉर्डर पर तैनात गौरीफंटा एसएसबी के इंचार्ज सहायक कमांडेंट समीर सेन ने बताया कि सीमा सील के दौरान मंगलवार को वाहनों के आवागमन के साथ ही पैदल आवाजाही भी पूरी तरह से बंद रही। इमरजेंसी सेवाओं व एंबुलेंस को ही छूट दी गई। मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम छह बजे के बाद सीमा को खोला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें