फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार बस डंपर से टकराकर निर्माणाधीन मकान में घुसी, 30 यात्री घायल, 13 की हालत नाजुक

Tue, 05 May 2026 02:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पलिया में मंगलवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे और डंपर से टकराकर निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। इस हादसे में 30 यात्री घायल हुए, जिनमें से 13 की हालत गंभीर है। दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार बताई जा रही है।
विज्ञापन
निर्माण स्थल में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलिया में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराकर निर्माणाधीन मकान में घुस गई। हादसे में बस में सवार करीब 60 यात्रियों में से 30 लोग घायल हो गए, जिनमें चालक समेत 13 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।  

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पलिया के नगला निवासी बस चालक कमलेश बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। पलिया पहुंचने से पहले ही मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह के आवास के पास चालक ने अचानक बस को उल्टी दिशा में मोड़ दिया। रफ्तार इतनी तेज थी कि बस खंभा तोड़ते हुए डंपर को टक्कर मारकर निर्माणाधीन मकान में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंफर की बॉडी अलग हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 

गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर 
सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी और नायब तहसीलदार अखिलेश श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 13 गंभीर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से बस चला रहा था। उन्होंने कई बार चालक से रफ्तार कम करने को कहा, लेकिन उसने सवारियों की बात को अनसुनी कर दिया और लापरवाही से बस चलाता रहा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों का उपचार जारी है।

Trending Videos
विज्ञापन

गंभीर घायल 
1. गुरुमीत सिंह निवासी  विक्रमवन
2. राजाराम निवासी संपूर्णानगर 
3. कमलेश निवासी नगला (बस चालक)
4. राम नारायण निवासी  सुमेरनगर
5. खातून निवासी सुमेरनगर
6. गयासुद्दीन निवासी सुमेरनगर
7.  सजारे निवासी सुमेरनगर
8.  मुन्ना लाल निवासी बसही
9.   ममता निवासी कृष्णानगर
10. अभिषेक निवासी  कृष्णानगर
11. अंशिका निवासी  कृष्णानगर
12. क्रिया निवासी  विशेनपुरी
13. रामहरि निवासी  कृष्णानगर

घायल 
1.  सविता निवासी बसही
2. पन्ना देवी निवासी बसही
3. अनीता गुप्ता निवासी त्रिकोलिया
4. पूनम गुप्ता निवासी त्रिकोलिया
5. सभ्य कुमार निवासी छोटी बखारी
6. प्रीति निवासी गदनिया
7.  शांति देवी निवासी नेहरूनगर
8. किरण कुमारी निवासी नेहरूनगर
9.  अली अब्बास निवासी सुमेरनगर
10. ओम प्रकाश निवासी बसही
11. इशूराम निवासी गदनिया
12. रिंकेश निवासी गिरिधरपुरी
13. दीनदयाल निवासी इब्राहिमपुरी
14. नंदिनी निवासी कृष्णानगर
15. सोहन लाल निवासी मैलानी
16. श्याम  निवासी सुमेरनगर
17. हरि निवासी कृष्णानगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें