फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रक फंसने से गौरीफंटा मार्ग हुआ जाम

Tue, 30 Jun 2015 07:31 PM IST
गौरीफंटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा गौरीफंटा मार्ग पर सोमवार को एक बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण सड़क किनारे कीचड़ में फंस गई थी और रात में एक बनगवां से एक ट्रांसपोर्ट का ट्रक भी यहां आ फंसा। इससे मंगलवार की सुबह से रास्ता जाम हो गया। जब वाहन सवार वाहनों को घुमाकर चंदनचौकी मार्ग से निकले तो वहां भी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक पेड़ गिरा पड़ा था। इससे रास्ता घंटो जाम रहा। जब पेड़ को काट कर हटाया गया तब लोग निकल सके। गौरीफंटा मार्ग पर दोपहर बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

गौरीफंटा रोड पर दुधवा से करीब चार किलोमीटर आगे सोमवार को एक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और बस कीचड़ में फंस गई। बस आधी सड़क पर और आधी किनारे थी, जिससे लोग एक साइड से जैसे-तैसे निकल रहे थे, लेकिन रही सही कसर तब पूरी हो गई जब रात में बनगवां ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक निकला। वह भी वहां फंस गया। इससे रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया। जब वाहन सवार चंदनचौकी मार्ग से निकलने के लिए गए तो देखा कि वहां पहली क्रॉसिंग के पास एक साखू का पेड़ गिरा हुआ है और रास्ता जाम है। इस मार्ग पर भी वाहनो की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। काफी देर बाद लोग पेड़ काटने में जुटे और काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर रास्ते को साफ किया गया। उधर गौरीफंटा मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद ट्रक को खाली कर यहां से हटाया गया, जिसके बाद ही आवागमन शुरू हो सका। दोनों ही मार्गों के शुरू होने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें