फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कूड़ा जलाने से लगी आग, घर जलकर राख

Tue, 10 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चौरी गांव में लगी आग से राख हुआ घर। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। थाना क्षेत्र के गांव चौरी में मंगलवार सुबह कूड़ा जलाने के दौरान लगी आग से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे अन्य दर्जनों घर जलने से बच गए।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे गांव में कूड़ा जलाया जा रहा था। अचानक आग की लपटें श्रीपाल के घर तक पहुंच गईं और देखते ही देखते घर धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजू राव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। टीम ने आग बुझाकर गांव को बड़ी तबाही से बचा लिया।
हालांकि श्रीपाल के घर में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई, घरेलू सामान और 25 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार के पास अब केवल वही कपड़े बचे हैं जो उन्होंने पहन रखे थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल वैभव शुक्ला मौके पर पहुंचे और नुकसान का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें