फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट बिक्री में हुए विवाद में दबंगों ने तीन महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
रुकमणी देवी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतगंज मजरा जमैयतपुर में प्लाट बिक्री में उपजे विवाद में दबंगों ने तीन महिलाओं की पिटाई कर दी, जिनकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ितों ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जमैयतपुर निवासी रुक्मणि देवी, मंगी देवी, मिथिलेश कुमार ने अध्यक्ष को दिए पत्र में कहा है कि उन्होंने जसकरन की पत्नी के नाम से एक प्लाट बिक्री की बात की थी। विक्रेता ने कहा कि 26 जून को तहसील में चलकर लिखापढ़ी कर देंगे। जब तीनों महिलाएं तहसील जा रही थीं तो गांव के तीन दबंगों ने उन लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना 112 पुलिस को दी, जो गांव पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर डॉक्टरी परीक्षण करा दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि दबंग उन्हें धमकी दे रहे हैं। बताया जाता है कि शिकायत पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें