Lakhimpur Kheri News: गोला गोकर्णनाथ में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बैंक के सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली गोली के छर्रे दुकान पर बैठे व्यापारी को जा लगे। इससे वह घायल हो गए।
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में मोहम्मदी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार सुबह सुरक्षा कर्मी की बंदूक से गोली चल गई, जिसके छर्रे दुकान पर बैठे सराफा व्यापारी के पेट में जा लगे। इससे वह घायल हो गए। सीएचसी में उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बैंक का सुरक्षा कर्मी सोमवार सुबह अपनी बंदूक लोड कर रहा था, तभी फायर हो गया। इससे सड़क की दूसरी तरफ दुकान पर बैठे सराफा व्यापारी एवं उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी के पेट में छर्रे लग गए। घटना से अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लिया
बैंक प्रबंधक ने अपनी कार से घायल शिवकुमार सोनी का सीएचसी ले जाकर इलाज कराया। उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राममोहन सोनी, पवन गुप्ता और घायल शिवकुमार सोनी, उनके परिजनों ने पुलिस की शिकायत की। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा गार्ड सुनील कुमार जो कि सेवानिवृत्त सैनिक हैं। अप्रैल 2022 से बैंक में सुरक्षा गार्ड हैं। रोज की भांति वह सोमवार सुबह बंदूक साफ कर लोड कर रहे थे। इस दौरान से फायर हो गया है। क्राइम इंस्पेक्टर रविंदर कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।