फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुलडोजर से पुष्प वर्षा, लड्डुओं से हुआ तुलादान

Tue, 01 Sep 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वंदन गेस्ट हाउस में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का स्वागत करते पार्टी के लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ओयल। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा के मंगलवार को जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। मरखापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा समेत कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और बुके से स्वागत किया। आगे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के समर्थकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मोहम्मदी विधानसभा के पंडाल में रेखा वर्मा का लड्डुओं से तुलादान किया गया। बेहजम तिराहा, प्राचीन हनुमान मंदिर और अन्य स्थानों पर भी स्वागत हुआ। ढखवा बाजार के तिरंगा पार्क में उन्होंने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गुलरी पुरवा में बुलडोजर से पुष्प वर्षा भी की गई। वंदन गार्डन में आयोजित समारोह में रेखा वर्मा ने कहा कि लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी मिलना सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम में विधायक मंजू त्यागी, अमन गिरि, लोकेंद्र प्रताप सिंह, विनोद शंकर अवस्थी, जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, उमाशंकर मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें