फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगाड़ा बजट : प्याज ने रुलाया, चौंका रहे तोरई के दाम

Wed, 26 Aug 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सब्जी मंडी में सब्जी खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारिश के बीच सब्जियों के दाम अचानक बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। प्याज, आलू, तोरई, टमाटर और बैंगन समेत रोजमर्रा की कई सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। इससे गृहणियों और आम ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्याज के दाम 25 से बढ़कर 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। आलू का भाव भी 10 से बढ़कर 20 रुपये किलो हो गया है। तोरई 10 से बढ़कर 40, बैंगन 20 से 40 और टमाटर 25 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। शिमला मिर्च 60 से 80 और घुईया 30 से 40 रुपये किलो हो गई है। नींबू 25 से बढ़कर 40 रुपये प्रति 250 ग्राम बिक रहा है।
विज्ञापन

-

सब्जियों के दाम अचानक बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। पहले 100 रुपये में कई सब्जियां आ जाती थीं, लेकिन अब उतने में दो-तीन सब्जियां मिल पा रही हैं।
- नीना बरनवाल, गृहिणी


मंडी में ही सब्जियों के भाव बढ़कर आ रहे हैं। हमें भी महंगे दाम पर माल खरीदना पड़ रहा है, जिसके चलते ग्राहकों को महंगी सब्जियां बेचनी पड़ रही हैं।
-कय्यूम अली, सब्जी विक्रेता

सब्जियों के भाव
सब्जी
पहले (किलो में)
अब (किलो में)
प्याज
25 रुपये/ 50-60 रुपये
आलू
10 रुपये 20 रुपये
शिमला मिर्च
60 रुपये 80 रुपये
घुईया 30 रुपये 40 रुपये
बैंगन
20 रुपये 40 रुपये
टमाटर
25 रुपये 40 रुपये
तोरई
10 रुपये 40 रुपये
नींबू
25 रुपये
40 रुपये/250 ग्राम
नोट : ये दाम सब्जी मंडी के अनुसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें