फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी का निधन

विज्ञापन
डॉ वीके अग्रवाल फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक व बसपा के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले डॉ. वीके अग्रवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। उनके निधन की खबर पाकर लोगों ने दुख जताया। स्कूलों में शोकसभा कर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के दुधवा तिराहे स्थित हॉस्पिटल के संचालक, पूर्व सीएमओ और बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ वीके अग्रवाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज कई दिनों से लखनऊ में चल रहा था। निधन की खबर पलिया पहुंचने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों ने दुख प्रकट किया। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डॉ अग्रवाल का अंतिम संस्कार मंगलवार को शारदा नदी तट पर किया जाएगा।
इधर, जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई है और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें