फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लाल को मिला पुलिस वीरता पदक

विज्ञापन
शशिकांत राय - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट शशिकांत राय को पुलिस वीरता पदक मिलने से उनके पैतृक गांव रायनगर में बेहद खुशी है। यह पदक कश्मीर में आतंकियों के सफाए के दौरान दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए मिला है। फूलबेहड़ ब्लॉक के गांव रायनगर निवासी बृजनाथ राय एवं लालपरी देवी के सुपुत्र शशिकांत राय ने प्रारंभिक शिक्षा जूनियर हाईस्कूल गूम और इंटरमीडिएट शहर के धर्मसभा इंटर कॉलेज से किया है। उनके मित्र मृगांग उपाध्याय ने बताया कि शशिकांत बचपन से ही पढ़ने में तेज थे। 2008 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर नौकरी ज्वॉइन की। उन्होंने बताया कि शशिकांत ने नक्सल विरोधी अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस वीरता पदक मिलने से उनके मित्रों सहित घर और गांव के लोगों में बेहद खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें