फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसहा भूड़ में फसलों को तबाह  कर रहा दुधवा से निकला गैंडा

Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
forest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया वनविभाग पर अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व से आया गैंडा अभी तक बसहा भूड़, बड़ागांव और मेंहदी गांवों के आसपास ही मौजूूद है। ग्रामीणों के मुताबिक यह गैंडा इलाके में दर्जनों खेतों की फसल बर्बाद कर चुका है। गैंडे ने अभी तक किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन लोगों में उसका डर इस कदर है कि लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं। उधर ग्रामीणों ने वन विभाग पर इस समस्या  की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। 
बसहा भूड़ निवासी अजय सिंह ने बताया कि बीती शाम गांव के ही विनोद यादव, सतनाम सिंह और जगदीश गौतम ने खेतों में गैंडे को देखा था। उनका कहना है कि यह गैंडा दो माह बाद फिर लौट कर आया है। दो माह पहले यह गैंडा कई दिन इस इलाके में रहा था। इसके बाद शारदा नदी पार कर निघासन रेंज में चला गया था। वनाधिकारियों ने संभावना जताई थी कि गैंडा जंगल में वापस चला गया है। इसके तीन-चार दिन से गैंडा फिर से दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर कौजलगि का कहना है कि यह गैंडा नेपाल से कतर्निया घाट होते हुए इस क्षेत्र में आया था। गैंडा अपने आप जंगल में वापस चला जाएगा। गैंडे की बराबर मानीटरिंग कराई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर बसहा भूड़ पहुंचे डीएफओ साउथ संजय विस्वाल ने बताया कि गैंडा उन्हें बताए गए क्षेत्र में नहीं दिखा है। इसके बावजूद वनकर्मियों को गैंडे की निगरानी में लगाया गया  है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें