बीएसए ने सोमवार को विकास खंड बेहजम और लखीमपुर क्षेत्र में विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक प्रशिक्षु शिक्षिका और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने प्रशिक्षु शिक्षिका के प्रशिक्षण पर रोक लगा दी है।
बीएसए ने सोमवार को विकास खंड लखीमपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर खुर्द का निरीक्षण किया। यहां अनुदेशक अंकित वर्मा अनुपस्थित मिले। विकास खंड बेहजम में 10.20 बजे विद्यालय में प्रार्थना होती मिली। यहां गांव की एक बाहरी लड़की विद्यालय के नल पर कपड़े साफ कर रही थी। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि इस तरह की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो। विकास खंड बेहजम में ही सांवल सिंह का पुरवा में प्रशिक्षु शिक्षक बविता सिंह अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय का गेट टूटा मिला। बीएसए ने सहायक अध्यापक को निर्देश दिए कि टूटा हुआ गेट तत्काल बनवाएं और 30 प्लेटें और 30 चम्मच भी खरीदें। उन्होंने शिक्षामित्र और प्रशिक्षु शिक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए गांवों में जाकर अभिभावकों से संपर्क करें। बीएसए ने यहां अनुपस्थित मिली प्रशिक्षु शिक्षिका बविता सिंह के प्रशिक्षण पर रोक लगा दी है तथा स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर खुर्द के अनुदेशक का स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से तलब किया है।