फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में भी खरीद सकेंगे मोबाइल फोन

Mon, 02 Mar 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी कंपनी से करार के बाद इंडिया पोस्ट की ओर से डाकघरों में मोबाइल की बिक्री शुरू कराई जा रही है। जिले के प्रधान डाकघर में मंगलवार से मोबाइल फोन की बिक्री प्रारंभ की जा रही है। डाक अधिकारियों के मुताबिक ग्राहकों को 1259 रुपये के इस मोबाइल फोन के साथ सिम भी दिया जाएगा। फोन इंटरनेट व्हाट्सऐप की सुविधा से भी लैस होगा। डाकघर में मोबाइल फोन उपलब्ध न होने की दशा में 300 रुपये देकर बुकिंग भी कराई जा सकती है। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर एके शुक्ला ने बताया कि मोबाइल फोन में कैमरा, एमपी थ्री, रिकॉर्डिंग आदि की भी सुविधा है। मोबाइल फोन में जिस कंपनी का सिम दिया जा रहा है, उस पर एक वर्ष तक प्रतिमाह 100 मिनट तक कॉल फ्री है। पोस्टमास्टर ने बताया कि मंगलवार से डाकघर से ग्राहकों को मोबाइल फोन की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। शुरुआती दौर में प्रधान डाकघर में ही मोबाइल फोन की बिक्री होगी, लेकिन रिस्पांस मिलने पर विस्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें