फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पूरनपुर गांव में युवक की नृशंस हत्या, हमलावरों ने कुल्हाड़ी-बांके से किए ताबड़तोड़ प्रहार

Thu, 10 Aug 2023 03:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कुल्हाड़ी, बांका जैसे धारदार हथियारों से वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


थाना मैलानी क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय युवक कमलेश बुधवार रात साढ़े नौ बजे घर से खेत की ओर गया था। जहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने कुल्हाड़ी, बांका आदि धारदार हधियारों से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे कमलेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  

ये भी पढ़ेंBareilly News: जंगल में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश की हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन समेत ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर कमलेश की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें