फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर की तस्करी पर लगाम नहीं, 10 माह में पकड़े 35 मामले

Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में ब्राउन शुगर की तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई के बावजूद लगाम नहीं लग रही है। जनवरी से अक्तूबर के बीच जिले में 35 मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने दो किलो 668.33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करने के साथ 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। सबसे ज्यादा बरामदगी पलिया कोतवाली पुलिस ने की। पलिया, गौरीफंटा, संपूर्णानगर और सिंगाही क्षेत्र के रास्तों से इसकी सप्लाई के मामले सामने आए हैं।
इस साल आठ जनवरी को गौरीफंटा पुलिस ने 6.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पहला मामला दर्ज किया था। जिले में आने-जाने वालों की निगरानी के लिए 16 आउटपोस्ट कवच सेल भी बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें