फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीजा ने की थी किशोरी की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के मूड़ाबुजुर्ग में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या उसके जीजा दिनेश ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृतका किशोरी के पिता की मौत होने और मां के दूसरा विवाह करने पर बड़ी बहन शांती देवी व जीजा दिनेश कुमार के यहां मूड़ाबुजुर्ग में 10 साल से रहती थी। जीजा शराब का आदी था, जो दोनों से मारपीट करता था। घटना वाले दिन दिनेश ने मछली बनाने के विवाद में पत्नी शांती देवी को लाठी-डंडे से पीटा। साली सुनीता बीच-वचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा।
शांति पड़ोस के घर में छिप गई और साली सुनीता दक्षिण तालाब की तरफ चली गई। दिनेश पीछा करते हुए तालाब पहुंचा और सुनीता को पकड़ कर उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

सुबह गांव के लोगों ने तालाब के किनारे शव देखा तो हलचल मच गई। पुलिस ने बहन शांति से पोस्टमॉर्टम कराने के लिए की तहरीर ली। अंतिम संस्कार में जब जीजा दिनेश नहीं पहुंचा तो उस पर शक गहराया। ऐसे में पुलिस ने जीजा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

भीरा एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि सख्ती के बाद आरोपी ने नशे की हालत में साली की हत्या का जुर्म कबूला। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें