धनगढ़ी (नेपाल)। टूरिस्ट वीजा पर नेपाल घूमने आए इंग्लैंड निवासी एक वृद्ध की कमरे में सोते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल धनगढ़ी भेजा। परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
कैलाली के डीएसपी कवींद्र सिंह बोहरा ने बताया कि इंग्लैंड निवासी 65 वर्षीय स्पेफन गौर करीब सात माह पूर्व अक्तूबर में टूरिस्ट वीजा पर नेपाल घूमने आए थे। कैलाली जिले के बर्दगौरिया गांव के नोमाबोझी गांव निवासी मान बहादुर मल्ल के घर पर वह रह रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह कमरे में सोने के लिए गए। सुबह न उठने पर आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खुला। इस पर किसी तरह से कमरे को खोला गया तो उनका शव बिस्तर पर पड़ा था।
सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई है। संवाद