फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप ने बदल दिया मौसम

Fri, 23 Jan 2015 07:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश होने के अगले ही दिन कड़क धूप निकली। शुक्रवार को न कोहरा था न ही बादल। सर्द हवाएं न चलने से मौसम में एकाएक बदलाव नजर आया। दोपहर में गर्म कपड़ों में धूप का आनंद ले रहे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। आज के मौसम को देखकर लगा कि बसंत आ गया है। बच्चों ने इस खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते हुए जमकर पतंगबाजी की। धूप खिलने से शहर की बाजार में रौनक लौट आई।
विज्ञापन

करीब एक माह बीस दिन बाद लोगों को इतनी गर्म धूप का आनंद मिला। पूरे दिसंबर और जनवरी माह भर लोगों को बर्फीली हवा के थपेड़े झेलने पड़े। कभी कोहरे से जूझना पड़ा तो कभी बारिश से। कभी धूप निकली भी तो इतनी कमजोर कि लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई। तेज धूप ने मौसम को खुशनुमा ही नहीं बनाया बल्कि उसके मिजाज को ही बदल कर रख दिया है। मौसम में सुधार होने से जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह गुरुवार के तापमान से काफी अधिक है। दिन भर धूप रहने के कारण लोगों ने अपने घर और बाजार के काम आसानी से निपटाए। हालांकि बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण शहर में हुए कीचड़ से आज भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके बावजूद शुक्रवार को बाजार में भारी भीड़ भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें