फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन कम आए अभ्यर्थी

Fri, 23 Jan 2015 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि दूसरे दिन अपेक्षा के अनुरूप अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने नहीं आए। शुक्रवार को 260 अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में नियुक्ति पत्र दिए गए। शुक्रवार तक जिले में नियुक्ति पत्र लेने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की संख्या लगभग 2070 हो गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को हुई बरसात के चलते शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरण बीएसए कार्यालय के पास स्थित महाराज नगर प्राथमिक विद्यालय में किया गया। शुक्रवार को यहां अभ्यर्थियों की भीड़ नहीं जुटी। प्राथमिक विद्यालय में पुरुष और महिला शिक्षकों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए। यहां हेल्प डेस्क से प्रारूप पत्र प्राप्त कर प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने नियुक्ति पत्र लिए। यहां शाम 6.00 बजे तक 260 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। शुक्रवार को यहां अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। यहां जगह कम होने के कारण अभ्यर्थियों को अपने प्रपत्र आदि तैयार करने में काफी मुश्किलें हुईं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने वाहन आदि खडे़ करने में भी दिक्कत हुईं।
भटकना पड़ा अभ्यर्थियों को
गुरुवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण स्थल पर बुला लिया गया था इसलिए जिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए उन लोगों ने वहीं मौजूद खंड शिक्षा अधिकारियों को योगदान आख्या दे दी लेकिन शुक्रवार को इस तरह की व्यवस्था नहीं थी। शुक्रवार को यहां खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद नहीं थे। नियुक्ति पत्र लेने के बाद शिक्षक बीईओ की तलाश में बीआरसी कार्यालयों और विद्यालयों में भटकते रहे।
विज्ञापन


--
सूची में गड़बड़ी से परेशान रहे अभ्यर्थी
सूची संबंधी गड़बड़ी शुक्रवार को भी दिखी यहां तमाम अभ्यर्थी ऐसे थे जिनका नाम वेबसाइट की सूची में था लेकिन जिस सूची से नियुक्ति पत्र वितरित हो रहे थे उसमें उनका नाम नहीं था। ऐसी दिक्कत गुरुवार को भी मिली थीं लेकिन कल डायट के कर्मचारी यहीं उपस्थित थे। शुक्रवार को अभ्यर्थियों को डायट के चक्कर भी लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें