फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार पलटने से दुल्हन के चाचा की मौत, पांच घायल

Thu, 29 May 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शैलेंद्र जायसवाल उर्फ गुड्डू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिजुआ। लखीमपुर-पलिया हाईवे पर बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे कार पलटने से दुल्हन के चाचा की दबने से मौत हो गई, जबकि अन्य पांच रिश्तेदार घायल हो गए।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी शैलेंद्र जायसवाल उर्फ गुड्डू ( 52) की भतीजी गोल्डी पुत्री तपन कुमार की शादी का कार्यक्रम बुधवार रात औजला के एक बारात घर में था। कुछ परिवार व रिश्तेदार कार्यक्रम में पहुंच गए थे तो कुछ घर पर थे। शैलेंद्र कार से अन्य सदस्यों को लेकर भीरा जा रहे थे। तभी जगदेवपुर गांव के पास हाईवे पर सामने से तेज लाइट पड़ने से ट्रैक्टर-ट्राॅली उन्हें दिखाई नहीं दी और पीछे से उसमें टक्कर लग गई।
हादसे में कार असंतुलित होकर गहरी खाई में पलट गई। नीचे दबने से शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हालांकि, बाद में गमगीन माहौल में ही किसी तरह शादी की रस्में निपटाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि डेढ़ माह पहले शैलेंद्र की पत्नी की भी मौत हो गई थी। शैलेंद्र नगर पंचायत पलिया के मोहल्ला अहिरान के कोटेदार थे व कोटेदार संगठन के जिलाध्यक्ष भी थे। भीरा एसओ सुनील मलिक ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें