फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चिकित्सक पर बना रहे थे दबाव, किया गया पुलिस के हवाले

Thu, 29 May 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संदिग्ध युवकों से पूछताछ करती पुलिस। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
ओयल। जिला अस्पताल में दलालों के सक्रिय होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब दो युवक जिला अस्पताल में एक चिकित्सक पर दबाव बनाकर मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने की कोशिश करने लगे। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि एक छह साल की बच्ची के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। तभी दो युवक सतीश व मतीन उक्त बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाने लगे। मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने उप प्राचार्य डॉ. राजेश झिंगरन व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके कोली ने युवकों को पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें