फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण महासंस्था ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
धरने पर बैठे ब्राह्मण महासंस्था के लोग।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने तिकुनिया कांड में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा और हरिओम मिश्रा के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल हाल में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ तिवारी की अगुवाई में कई जिलों से आए पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान शुभम व हरिओम को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही शासन से मांग है कि मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी, दोषियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और सरकारी सहायता के अलावा भाजपा द्वारा मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। प्रदर्शन में महासचिव अतुल मिश्रा, मनोज अवस्थी, राममिलन मिश्रा, रवि कुमार पांडेय, आशीष मिश्रा, हरिकेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें