युवती ने फूलबेहड़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी से इनकार पर प्रेमिका के फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि युवक ने उसे बहला फुसलाकर फोटो खींचे। इसके बाद से युवक शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी करने से मना कर दिया तो युवक ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
फूलबेहड़ क्षेत्र की युवती ने बताया कि अलीगंज के गांव चुरईपुरवा निवासी आनंद राव उसके साथ रिलेशनशिप में था। उसी दौरान युवती को भरोसे में लेकर उसके साथ तमाम फोटो खींच लिए थे लेकिन अब आनंद शादी के लिए दबाव बना रहा है।
युवती का आरोप है कि शादी करने से जब मना किया तो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवक लगातार फोन पर उसे परेशान कर रहा है। इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुंची। जहां पर नामजद तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।