फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर पुलिस और एसएसबी ने चलाया चेकिंग अभियान

Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
गौरीफंटा।
विज्ञापन
border - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर चुनाव को लेकर पुलिस, एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी को लेकर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बार्डर पर आने-जाने वालों की गहन तलाशी ली। इसके अतिरिक्त वाहनों को चेक करने के साथ ही बैग और सामान की भी तलाशी ली। 
विज्ञापन

भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण यहां पर तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। चुनाव नजदीक आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भारत-नेपाल की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गौरीफंटा बार्डर पर भी कोतवाल अजीत कुमार, चैकी इंचार्ज तुलसीराम चैरसिया के साथ ही एसएसबी की टीम ने आने-जाने वाले वाहनों के साथ ही सामान और बैग चेक किए। औचक चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें