भीरा रोड पर बोलेरो की जबर्दस्त टक्कर से एक दस टायरा ट्रक के दो पहिये निकल गए। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया, बुलेरो चालक के सिर में हल्की चोटें आई हैं।
शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे भीरा रोड पर आयुर्वेदिक अस्पताल के पास कस्बे में ही यह घटना घटी। मैलानी की ओर से बुलेरो संख्या यूपी 26 ई 5529 भीरा की ओर जा रही थी। इसी बीच खुटार की ओर जाने के लिए रोड के किनारे खड़ा दस टायरा ट्रक संख्या यूपी 31 टी 6847 स्टार्ट होकर चला ही था कि बुलेरो ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक के पिछले दोनों पहिये ही निकल गए और बुलेरो का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बुलेरो चालक गोपी निवासी चलतुआ पीलीभीत के सिर में मामूली चोटें आई हैं। बाकी बुलेरो सवार सुरक्षित हैं।