फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, हत्या का आरोप

विज्ञापन
कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन करते समीर के परिजन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लापता चल रहे युवक का शव नाले से बरामद हुआ है। शव मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली गेट पर शाम को शव रखकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती निवासी 27 वर्षीय समीर अहमद का मंगलवार रात जिला अस्पताल गेट पर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। सुबह परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तभी समीर का शव उसके घर के पास ही नाले में पड़ा मिला। शव देखे जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शव को नाले से बाहर निकाला। मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पाकर शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हिदायतनगर निवासी एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शाम को समीर के परिजन कोतवाली गेट पर पहुंच गए और शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा प्रदर्शन चला। बाद में शहर कोतवाल अंबर सिंह ने गिरफ्तारी और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन माने और वहां से चले गए। यह भी कहा कि अगर कल तक कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें