फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मूड़ासवारान में गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव

Fri, 03 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अरुण कुमार उर्फ गोलू। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजुआ। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ासवारान में शुक्रवार सुबह स्व. शत्रोहन लाल वर्मा के पुत्र अरुण कुमार उर्फ गोलू (18) का शव गन्ने के खेत में मिला।
विज्ञापन

मृतक के चाचा विद्यासागर ने बताया कि अरुण के पिता का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो गया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला।
सूचना पर मूड़ासवारान चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी रंजिश या विवाद से इन्कार किया है। अरुण तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महक शर्मा ने बताया कि युवक बीमार था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें