फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: अलग-अलग पेड़ पर लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Mon, 19 Oct 2026 06:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के थाना पढुआ क्षेत्र में सोमवार को बेलवापुरवा गांव के समीप एक विवाहिता और युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव अलग- अलग पेड़ पर फंदे से लटके थे। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन
जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बेलवापुरवा गांव के पास सोमवार सुबह खेत में अलग-अलग पेड़ों पर विवाहिता और युवक के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बेंचेपुरवा निवासी रामखिलावन की पुत्री रमा (22) और पचासा गांव निवासी श्रीधर के पुत्र जितेंद्र (18) के रूप में हुई। रमा की शादी करीब 18 महीने पहले ग्राम डंडूरी में हुई थी। वह काफी समय से मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, समझाने के बाद भी वह ससुराल नहीं जा रही थी।

ग्रामीणों के अनुसार, रमा की बड़ी बहन की ससुराल जितेंद्र के घर के सामने है। इसी वजह से रमा का वहां आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार सुबह घर से निकली थी युवती 
रमा के पिता रामखिलावन ने बताया कि उनकी बेटी रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। एक ग्रामीण ने उसे जाते हुए देखा था। तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। शाम को जितेंद्र के बारे में जानकारी मिलने पर परिजन उसके घर पहुंचे, लेकिन वहां दोनों नहीं मिले।

जितेंद्र के पिता श्रीधर ने बताया कि उनका बेटा लखनऊ में कारपेंटर का काम करता था। वह करीब 20 दिन पहले काम करने लखनऊ गया था। रविवार रात आठ बजे उसने फोन कर घर आने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचा। परिवार उसके आने का इंतजार कर रहा था। सोमवार सुबह पुलिस से घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन

बेलवापुरवा गांव के उत्तर रामलखन कश्यप के खेत में अलग-अलग पेड़ों पर शव लटके होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शिनाख्त कराई। निघासन के सीओ शमशेर बहादुर सिंह पढुआ थाने के पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

सीओ निघासन शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस दोनों की मौत के कारणों का पता लगा रही है। रमा के रविवार सुबह घर से निकलने और सोमवार सुबह शव मिलने के बीच के घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें