घायलों को सीएचसी भिजवाया गया
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की। सूचना मिलते ही सिकंदराबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बस से घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने में मदद की। घायलों को मितौली और गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।