फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलकर निकली धूप, मौसम हुआ खुशनुमा

Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
wheather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शनिवार को दूसरे दिन भी खिलकर धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह आठ बजे तक जिले भर में घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद निकली धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।  शनिवार को ठंडी हवाएं भी नहीं चलीं। इससे शीत लहर से निजात मिली। 
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर धूप खिली रहने से लोगों ने जमकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। धूप निकलने से शहर में जैसे रौनक लौट आई। घरों और दफ्तरों से निकलकर लोगों ने धूप का आनंद लिया। कई दिनों से स्कूल कॉलेजों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी। मौसम खुशनुमा होने से आज स्कूल कॉलेजों उपस्थिति अच्छी रही। मौसम के जानकारों का कहना है कि अच्छी धूप निकलने से रात में कोहरे का कहर बढ़ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें