महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में हुआ टैलेंटेड नौनिहाल और टैलेंटेड टीचर कार्यक्रम
महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रबंध समिति ने पढ़ाई, डांस, खेल प्रतियोगिता में टॉपर बच्चों के साथ स्कूल में बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया। शील्ड पाकर बच्चों और अध्यापकों के चेहरे खिल उठे।
कस्बे के महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में प्रबंध समिति ने टैलेंटेड नौनिहाल और टैलेंटेड टीचर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के प्रबंधक जुगल किशोर गोयल ने की। एलकेजी से युवराज सिंह, अर्चना साह, अक्षय कुमार, यूकेजी से अनस अंसारी, आर्या केसरवानी, काजल गुप्ता, क्लास प्रथम से आकाश कुशवाहा, अमन मौर्या, सिमरजीत, दूसरी क्लास से अंशिका सिंह, ज्योति, जसबीर, तीसरी क्लास से अदनान, दीपक कश्यप, आकाश भास्कर, चौथी क्लास से स्तुति अग्रवाल, राहुल शाह, तनु शाह और पांचवी क्लास से देवांश गुप्ता, मना अंसारी, शिल्पी गुप्ता ने क्लास में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलकूद में जूही, मनीषा, सादिका, कान्हा, अरुण, विवेक, निशा, नंदिनी, राधिका को बेहतर प्रदर्शन करने पर शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सह प्रबंधक रामऔतार अग्रवाल, प्रिंसिपल मुकेश गोयल, रजनीश मिश्रा, मोहित अग्रवाल, दीप्ती सक्सेना, श्वेता मौर्या, प्रियंका मिश्रा, सीमा मित्तल, राजविंदर बाजपेई सहित स्कूल के सभी टीचर मौजूद रहे।