फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक कर डीएम ने रक्तदान के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने वर्चुअल बैठक कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच रविवार को विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के सहयोग से होने वाले रक्तदान शिविर के संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिविर में निर्धारित गाइड लाइन के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने की ताकीद की। उन्होंने ब्लडबैंक में एक स्थान पर अधिक भीड़ न लगने देने और कैंपस को सैनिटाइज कराने के लिए भी कहा।
डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के बाद सड़क हादसे बढ़े हैं ऐसे में अब रक्त की अधिक आवश्यकता पड़ रही है। उन्होंने डीपीआरओ से ग्राम प्रधानों को रक्तदान के लिए जागरूक करने, डीआईओएस डॉ.आरके जायसवाल से कॉलेज प्रशासन, छात्र छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को जागरूक करने के साथ स्वयंसेवी सस्थाओं से भी आगे आने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल ने कहा कि देश में हर साल चार करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। मगर, 40 लाख यूनिट ही रक्त मिल पाता है। रोजाना करीब 38 लाख यूनिट रक्त की जरूरत होती है। रक्त न तो बाजार में मिलता है और न ही इसे बनाया जा सकता है। इसलिए जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए 18 से 65 साल के स्वस्थ लोगों को साल भर में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। सीएमएस डॉ.आरसी अग्रवाल ने कहा कि एक यूनिट रक्त से स्वस्थ व्यक्ति का कुछ नहीं बिगड़ता, लेकिन ऐसा करके किसी परिवार में खुशियां अवश्य लाई जा सकती हैं। वीडियो काफ्रेंसिंग में सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. केपी सिंह सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी शामिल हुए।
वाट्सएप पर आप करा सकते हैं पंजीकरण
9415354500 व 9451777307
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें