फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बारिश के लिए सोमवार तक करें इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चिलचिलाती धूप और उमस का सितम शुक्रवार को भी जारी रहा। ऐसे में शहरवासी गर्मी से बेहाल दिखे। मौसम साफ होने के कारण तेज निकली धूप ने लोगों को पसीने से सराबोर कर दिया। धूप से बचने के लिए महिलाएं छाता लेकर घर से निकलीं। इस उमस भरी से गर्मी से राहत मिलने में अभी समय लगेगा। सोमवार तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि उमस भरी गर्मी से राहत मिलने में अभी समय लगेगा। रविवार की शाम से मौसम में बदलाव होगा। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। तभी लोगों को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलना संभव होगा।
इधर, शुक्रवार को लोग तेज धूप और उमस के कारण पसीने से सराबोर दिखे। कई लोग तो छाता लगाकर घर से निकले। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें