फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए आज करें रक्तदान

विज्ञापन
blood donation camp
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन एक अक्तूबर यानि आज जिला अस्पताल के सहयोग से ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। इसका उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल करेंगे।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के चलते ब्लड बैंक में खून की बेहद कमी है। ब्लड बैंक में खून का अभाव जरूरतमंदों के लिए मुसीबत बन गया है। ब्लडबैंक में रक्त की उपलब्धता का मुख्य माध्यम रक्तदान है। इसलिए जरूरतमंदों, जैसे थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे, गर्भवती महिलाएं और सड़क दुर्घटना में गंभीर घायलों की जान बचाने के लिए 18 साल से 60 साल की उम्र के लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। एक यूनिट रक्त देने से रक्तदाता का तो कुछ नहीं बिगड़ता मगर, ऐसा करके किसी की जान जरूर बचाई जा सकती है।
रक्तदान से लाभ
रक्तदान करने से खून में नई लाल रक्त कोशिकाएं तेजी से बनती हैं।
इससे रक्त प्रवाह सामान्य रहता है, बीपी की समस्या नहीं होती।
रक्तदान से वजन नियंत्रित रहता है। मोटापे का खतरा नहीं होता।
इससे हृदय संबंधी बीमारियां होने की खतरा काफी कम हो जाता है।
नियमित रक्तदान से कैंसर होने का खतरा कम रहता है।
‘रक्तदान से बड़ा कोई नेक काम नहीं’
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल बताते हैं कि खून बनाने की कोई फैक्टरी नहीं है। इंसान ही इंसान के लिए खून देता है। इसलिए इसे महादान कहा गया है। खून देने से जरूरतमंद की जान तो बचती ही है रक्तदाता की सेहत भी अच्छी रहती है। इसलिए लोगों को नियमित रूप से साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां लगेगा शिविर
स्थान- जिला अस्पताल का ब्लडबैंक
समय- सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें