फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगढ़ी-गौरीफंटा सीमा सुबह छह से रात आठ बजे तक खुली

विज्ञापन
गौरीफंटा कस्टम कार्यालय के बाहर खड़े मालवाहक व तेल टैंकर वाहन। (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल सरकार ने बुधवार से भारत नेपाल सीमा को सुबह छह से रात आठ बजे तक खोल दिया है। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

नेपाल में कोरोना के मामले बढ़ने पर छह माह पूर्व 22 मार्च से सीमा को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। लॉकडाउन में नेपाल से भारत आए भारतीय कामगारों के सामने पुन: नेपाल में प्रवेश की अनुमति न मिलने पर समस्या खड़ी हो गयी। इसी को लेकर कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पुष्प कुंवर के नेतृत्व में भारतीय कामदार को सीमा से आने की छूट, सीमा को सुबह छह से देर शाम आठ बजे तक खोले जाने, नेपाल में व्यवसाय करने वाले भारतीय व्यापारियों को जाने की छूट दिए जाने संबंधी मांगों को लेकर व्यापारियों ने सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट को ज्ञापन दिया था। मांगों का संज्ञान लेते हुए नेपाल सरकार ने बुधवार से धनगढ़ी-गौरीफंटा सीमा को सुबह छह से शाम आठ बजे तक खोलने के निर्देश दे दिए। जिसके चलते सीमा पर सुबह से आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन

देर से कस्टम अधिकारियों के आने से होती है दिक्कतें
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव ओम बिष्ट ने बताया कि गौरीफंटा के कस्टम अधिकारियों का निवास पलिया में होने से वे लोग बहुत देरी से कार्यालय पहुंचते है। जिसके कारण नेपाल आने वाले मालवाहक वाहनों का भारतीय कस्टम से देर में क्लीयरेंस हो पाता है। उन्होंने इस संबंध में उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें