लखीमपुर खीरी। युवाओं को रोजगार देने के लिए बुधवार से ब्लॉकवार रोजगार मेला लगाया जाएगा, जो 19 मई तक चलेगा। मेले में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर सहित छह पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार होगा। कोई भी अभ्यर्थी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर सकता है।
जिले के 10 ब्लॉकों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड (सिक्योरिटी इंडिया सर्विसेज) लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर की आरे से सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर सहित छह पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला लगेगा। हाईस्कूल उत्तीर्ण एवं फेल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कर चुके युवा शामिल हो सकेंगे। सुरक्षा गार्डों से लेकर सुपरवाइजर आदि तक के लिए वेतन 15 से 35 हजार रुपये तक वेतन है। अभ्यर्थी की लंबाई 162 से 170 सेमी. और वजन 56 से 60 किलोग्राम होना अनिवार्य हे।
-
ब्लॉक-मेले की तिथि
लखीमपुर- नौ अप्रैल
बेहजम- 11 अप्रैल
पलिया-15 अप्रैल
गोला-16 व 17 अप्रैल
बांकेगंज-19 अप्रैल
बिजुआ- 21 व 22 अप्रैल
फूलबेहड़-दो व 3 मई
नकहा- 13 मई
मोहम्मदी-14 व 15 मई
पलिया- 19 मई