फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
विज्ञापन
sports logo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
- विधायक ने बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित 
विज्ञापन

 ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक के कई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एबीएसए सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक केजी पटेल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिंगाही के खेल मैदान पर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक केजी पटेल को माला पहनाकर स्वागत किया गया श्री पटेल ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर शुभ संकेत दिया और इस मौके पर भेडौरी प्राथमिक स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। खेल के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर 50 मीटर की दौड़ में लुधौरी विद्यालय के छात्र अनिल ने प्रथम, गंगाबेहड़ के छात्र अरुण ने द्वितीय, बालिका वर्ग में गंगाबेहड़ की छात्रा पूजा ने प्रथम, खैरहनी की छात्रा परवीन बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में अनिल प्राथमिक विद्यालय लुधौरी, रियाज सिंगाही, बालिका में महेश्वरी लुधौरी, पुजा गंगाबेहड़ के बच्चों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी दौड़ में रियाज सिंगाही, अरविंद रकेहटी, महेश्वरी लुधौरी, छोटी रकेहटी और 400 मीटर की दौड़ में अरुण कुमार गंगाबेहड़ प्रथम और बालिका में सिंगाही की लक्ष्मी ने प्राप्त किया। लंबी कूद में मोहम्मद आदिल सिंगाही प्रथम और द्वितीय गुलरिहा पत्थर शाह के शोहराब ने प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर खोखो में गुलरिहा पत्थर शाह ने प्रथम और गंगाबेहड़ द्वितीय तथा बालिका वर्ग में रकेहटी, सिंगहा कलां प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहे। उच्च स्तरीय लंबी कूद में प्रदीप गुलरिहा पत्थर शाह ने प्रथम तथा सिंगाही के दीनदयाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में खैरहनी के अखलेश प्रथम और सिंगाहा कलां के छात्र पिंकू ने ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन सतीश चन्द्र मिश्र ने किया। इस दौरान एसओ सिंगाही डीके यादव, ब्लाक प्रमुख प्रेम पति दिवाकर, अमनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, अरुण सिंह यादव, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, मोइनुद्दीन, मैनाज परवीन, वेद प्रकाश मौर्य विद्यानरेश लोधी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें